29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश से बचने पेड़ के नीचे ली थी पनाह, पांच लोगों की हो गई मौत

चार अलग-अलग स्थानों में गिरी आकाशीय बिजली, एक मासूम भी बुरी तरह झुलस गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 22 Sep 2019, 1:22 AM IST

lightning in janjgir news

बारिश से बचने को रुके थे मंदिर में, मौत बनकर गिरी बिजली, एक की मौत, 5 घायल

रीवा. शुक्रवार को आकाशीय बिजली ने जमकर ताण्डव मचाया। चार अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक मासूम बुरी तरह झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। अजय कुमार वर्मा (26) पिता रामबहादुर निवासी लपांव थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट उ.प्र. शुक्रवार को अपने गांव के ही राजाभाई चर्मकार (23) व आर्यन (5) के साथ बाइक में सवार होकर गुड़आई गांव निमंत्रण में शरीक होने जा रहा था। बाइक जैसे ही पनवार थाने के मनिकाडाढ़ गांव के समीप पहुंची तभी अचानक चलती गाड़ी के समीप आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान बाइक में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार मासूम बच्चा घायल हो गया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों को शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरा परिवार सकते में है। तीनों लोग निमंत्रण में शरीक होने जा रहे थे और रास्ते में इस हादसे का शिकार हो गए।

इसे भी पढ़ें :-रांग नम्बर से हुई मोहब्बत, युवती के अरमानों का हुआ खून, महीनेभर बंधक बनाकर किया गैंग रेप

आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक की मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सोहन कोल पिता बुधई (28) निवासी अनसरा थाना पनवार शुक्रवार को गांव के ही मंदिर में काम करने गया था। शाम को काम खत्म होने पर वह अपने घर लौट रहा था। मंदिर से थोड़ा आगे निकलते ही बारिश होने लगी जिससे वह पेड़ के नीचे छिप गया। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल भिजवा दिया।

इसे भी पढ़ें :-घर में टॉयलेट होता तो बच जाती बेटी की लाज, दरिंदों ने अपहरण कर रातभर दी वेदना

घास काटने गई थी महिला तभी आकाशीय बिजली गिरने से मौत
वहीं एक अन्य घटना में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना हनुमना थाने के पांती मिश्रान कोड़वा गांव की बताई जा रही है। उर्मिला सिंह गोड़ (38) पति साधू सिंर्ह निवासी कोड़वा थाना हनुमना शुक्रवार को मवेशियों के लिए घांस काटने गई थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में अजय नामदेव (13) पिता विजय निवासी पांती मिश्रा शुुक्रवार की करीब पांच बजे अपने घर में मौजूद था। बारिश के दौरान अचानक घर में आकाशीय बिजली गिरी जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घर में चार अन्य लोग मौजूद थे जो बिजली की लपक से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हनुमना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरूकर दी है।