25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रों के लिए आयोजित काउंसिलिंग में खानापूर्ति, जानिए किस कदर हुई लापरवाही

छात्रों को आयोजन की खबर नहीं...
2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajit Shukla

May 31, 2018

Formality in counseling program, Higher Education Officer inspected

Formality in counseling program, Higher Education Officer inspected

रीवा। प्रवेश से लेकर कॅरियर तक की विभिन्न जानकारी देने के लिए हायर सेकंडरी उत्तीर्ण छात्रों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू तो कर दी गई लेकिन छात्रों को सूचना नहीं दी गई। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब भोपाल से आए अधिकारी ने खुद छात्रों से बात की।

भोपाल से आए योजना के निदेशक
उच्च शिक्षा विभाग के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत शुरू काउंसिलिंग प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे योजना के तहत निदेशक डॉ. कमलाकर सिंह निरीक्षण के लिए बुधवार को टीआरएस कॉलेज केंद्र पर पहुंचे। काउंसिलिंग केंद्र में निरीक्षण के जब निदेशक पहुंचे तो वहां एक दर्जन से अधिक छात्र उपस्थित मिले।

नहीं भेजा गया छात्रों को मैसेज
कॉलेज में पहुंचने के बाद निदेशक ने सीधे छात्र-छात्राओं से वार्ता शुरू कर दी। छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान निदेशक को मालूम हुआ कि छात्रों को कॉलेज से फोन करके काउंसिलिंग के बुलाया गया लेकिन काउंसिलिंग के आयोजन से संबंधित उन्हें उनके मोबाइल पर किसी भी तरह का मैसेज नहीं मिला। यह जानकर निदेशक भौचक रह गए।

निरीक्षण के वक्त प्राचार्य भी रहे मौजूद
निदेशक ने कहा कि यही वजह है कि काउंसिलिंग के लिए केंद्र पर पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या गिनती तक सीमित है। निदेशक ने केंद्र में अब तक छात्रों की उपस्थिति सहित अन्य जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के वक्त कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र शर्मा के अलावा डॉ. अच्युत पाण्डेय, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. केएल जायसवाल व डॉ. नीलम सिंह सहित अन्य काउंसलर उपस्थित रहे।

छात्रों को बल्क में करना था मैसेज
काउंसिलिंग के लिए केंद्रों पर अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंचे इसके लिए छात्रों को बल्क में उनके मोबाइल पर मैसेज भेजना था। मैसेज के जरिए छात्रों को केंद्र की जानकारी के साथ काउंसिलिंग की तिथि व समय की जानकारी दिया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। स्थिति यह रहीं कि टीआरएस कॉलेज केंद्र में लगे काउंसलर ने छात्रों को फोन करके बुलाने की प्रक्रिया शुरू की। इससे छात्र आए तो लेकिन उनकी संख्या सीमित रही है।

आज भी होगी छात्रों की काउंसिलिंग
पूर्व निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए 30 मई तक का दिन निर्धारित रहा है लेकिन बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से एक दिन बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुरूप सभी केंद्रों में 31 मई को भी छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग की जाएगी।