
Gas connection
रीवा. जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना बेपटरी हो गई है। तभी तो डेढ़ साल बाद भी 1.74 लाख से ज्यादा गरीबों को अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाया है। गैस एजेंसियों पर रेग्युलेटर -पाइप और चूल्हा नहीं होने से कनेक्शन का वितरण नहीं हो पा रहा है। अफसरों का दावा है कि ७५ हजार से ज्यादा गरीबों को कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।
दस हजार से ज्यादा गरीबों के दस्तावेज में पेच
जिले में दस हजार से ज्यादा हितग्राहियों के आवेदनों में सिंगल आधार नंबर की फीडिंग के कारण कंपनियों ने कनेक्शन जारी करने से हाथ खड़े कर दिया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के अनुसार जिले में 2.51 लाख गरीबों को योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है।
जून में शुरू हुई थी योजना
जून 2016 में शुभारंभ होने के बाद अभी तक 82 हजार आवेदन लिए गए हैं। जिसमें 83 हजार आवेदनों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। लगभग दस हजार ऐसे आवेदन हैं जिसमें सिंगल आधार नंबर से लेकर अन्य कई कागजी खानापूर्ति के कारण कंपनियों ने आवेदन ब्लाक कर दिया है।
सिलेंडर के लिए भटक रही महिला
उदाहरण के तौर पर शहर में रहने वाली रामकली साकेत का नाम प्रधानमंत्री उज्जला योजना की लिस्ट में है। लेकिन पति या फिर पिता का नाम क्लीयर नहीं होने से कनेक्शन एलाट करने में दिक्कत आ रही है। इसी तरह शिवकली साकेत कनेक्शन के लिए लंबे समय से चक्कर लगा रही है। गैस एजेंसी संचालक उसे यह कह कर वापस कर देता है कि पूरे परिवार का आधार नंबर लाओ।
गैस एजेंसियों पर चूल्हा नहीं, लिखा पत्र
जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 26 गैस एजेंसियां हैं। लेकिन ज्यादातर गैस एजेंसियों पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को कनेक्शन के लिए न तो चूल्हा है और न ही रेग्युलेटर और पाइप है। जिससे कनेक्शन वितरण प्रभावित हो रहा है। बताया गया कि योजना के तहत ९९० रुपए की लागत से स्पेशल चूल्हा तैयार कराया जा रहा है। गैस एजेंसियों पर उपकरण आपूर्ति के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने कंपनियों को पत्र लिखा है।
8200 हितग्राही नहीं ले रहे कनेक्शन
आवेदन क्लीयर होने के बावजूद लगभग 8200 हितग्रहियों को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे परिवार है जिनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह कनेक्शन लेने नहीं आ रहे हैं। कई बार सूचना दी गई। इसके बाद भी कनेक्शन लेने नहीं पहुंचे।
जिले में कनेक्शन वितरण का कुल लक्ष्य 231334
अब तक वितरण किए गए कनेक्शन 75163
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन वितरण किए जा रहे हैं। कुछ परिवारों की आईडी में दिक्कत आ रही है। लिस्ट के अनुसार दिए गए नाम पहचान मैच नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
बालेन्द्र शुक्ल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
Published on:
07 Oct 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
