ीवा जिले के प्रतिभागी टीआरएस कालेज के सिविल लाइन तरफ के गेट से प्रवेश करेंगे। दस्तावेज की जांच कपंनियों के कक्ष में भेजा जाएगा। जबकि सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल तथा पन्ना एवं छतरपुर जिलों से आने वाले युवा एनसीसी मैदान के पास स्थित टीआरएस गेट से प्रवेश पा सकेंगे। इन पदों के लिए होगा चयन सत्कार कौशल काउन्सिल नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में योग्य एवं दक्ष युवाओं को पर्यटन एवं सत्कार क्षेत्र से जुड़ी आधारभूत सेवाओं, सत्कार प्रबंधन, बहुव्यंजन रसोईया, फ्रंट ऑफिस सहयोगी, लेखा एवं मानव संसाधन, सुपरवाइजर, इंजीनियर आदि अनेक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के लिए आगामी 14 जून को टीआरएस कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है।