11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल के जरिए कैसे ली गई परीक्षा, जानिए कैसा होगा रिजल्ट

शहर के वार्डों में दिल्ली से आई टीम ने किया स्वच्छता सर्वेक्षण
2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Feb 20, 2018

rewa

How to took the test through mobile, know how will the result

रीवा। स्वच्छता सर्वे के लिए दिल्ली से आई टीम द्वारा शहर के गली-मोहल्लों से लेकर बाजार तक का सर्वे लगातार जारी है। सुबह से ही टीम को सर्वे के लिए दिल्ली से निर्देश मिलना शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे निर्देश मिलते गए, टीम के सदस्य फोटो खींचकर अपलोड करते रहे।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छता सर्वे के लिए तैयार करने का काम बीते नवंबर महीने से तेज किया गया है। पूर्व में व्यवस्थाएं कमजोर थी लेकिन स्वच्छता सर्वे के लिए जो गाइड लाइन निर्धारित की गई थी उसके आधार पर तैयारियां शुरू की गई। बीते 15 फरवरी से सर्वे का काम शहर में शुरू किया गया है। पहले दो दिन डाक्यूमेंटेशन में लग गए, इसके बाद सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। पूर्व में दो दिन का समय सर्वे के लिए और एक दिन का डाक्यूमेंटेशन के लिए निर्धारित किया गया था। समय और बढ़ाने की मांग सर्वे दल ने की थी। इस कारण निर्धारित बिन्दुओं पर जब तक सर्वे पूरा नहीं होगा सर्वे किया जाएगा। पहले दो दिन का समय दिया गया था। देर शाम तक सर्वे के लिए लोकेशन मिलते रहे लेकिन सर्वे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। आवासीय कॉलोनियों से लेकर बाजार तक हर जगह के लोकेशन पर सर्वे किया गया।

वार्डों में तैनात रहे निगम के कर्मचारी
सर्वे के चलते नगर निगम ने बीते 15 फरवरी से ही वार्डों में कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। जिससे सड़क-नालियों की सफाई के साथ ही स्वच्छता सर्वे से जुड़े अन्य मानकों पर कार्य किया जा सके। वार्डों में सर्वे जारी रहा और कर्मचारी अपनी तैयारी में जुटे रहे। इस बीच सफाईकर्मियों ने भी पूरा जोर लगा रखा है। अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों और नालियों को लगातार साफ कर रहे हैं। खाली प्लाटों में जहां कचरे का ढेर नजर आता था, वहां भी सफाई के इंतजाम किए गए हैं।

रात्रिकालीन सफाई का भी लिया जायजा
इस बार रात्रिकालीन सफाई होती है या नहीं इसका भी जायजा सर्वे में लिया जाना है। नगर निगम ने डाक्यूमेंटेशन में दावा किया है कि रात्रि के समय भी प्रमुख स्थानों पर सफाई की जाती है। इसके लिए अस्पताल चौराहा, वेंकटमार्ग, समान और रतहरा में पहुंचकर सर्वे दल ने फोटो खींचा। इसके पहले धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्र में भी मोबाइल से फोटो खींचकर अपलोड की गई। सुबह बांसघाट से सर्वे शुरू हुआ, इसके बाद बोदाबाग की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में काफी देर तक सर्वे किया गया।

शेष हिस्सों में भी किया जाएगा सर्वे
शहर के अलग-अलग हिस्सों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन अब भी कुछ प्वाइंट शेष रह गए हैं, जिन्हें देखने के लिए सर्वे टीम मौके पर जाएगी। बताया जा रहा है कि अभी कचरा प्लांट का सर्वे होना बाकी है, इस कारण कोष्टा भी टीम जाएगी। साथ ही पहडिय़ा में बनाए जा रहे नए प्लांट का भी डाक्यूमेंटेशन किया गया है, जिसकी वजह से वहां भी पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि कुछ स्थानों पर शहरवासियों का इंटरव्यू भी टीम कर सकती है, हालांकि इस बारे में कुछ भी कहने से टीम के सदस्यों ने इंकार किया है।

सिटीजन फीडबैक में 11 हजार लोगों ने दी राय
सिटीजन फीडबैक के लिए भी 1400 अंक सर्वे में निर्धारित किए गए हैं। इसमें अब तक 11 हजार 243 लोगों ने अपनी राय दी है। जिसमें सर्वे दल ने किसी का सीधे साक्षात्कार नहीं किया है। 1969 नंबर पर मिस्ड काल देकर 233 लोगों ने सहमति जताई है। फोन कर 92 लोगों से स्वच्छता के बारे में पूछा गया है। वहीं पोर्टल पर 10 हजार 918 लोगों ने स्वच्छता सर्वे के लिए सहभागिता जताई है।