
इन 11 जिलों में गिरेगी आकाशीय बिजली, जारी हुआ येलो अलर्ट
रीवा. मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, फिलहाल कहीं बारिश तो कहीं धूप निकल रही है, ऐसे में मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे में कहीं आकाशीय बिजली गिरने, चमकने और तेज हवा-आंधी की संभावना व्यक्त की है, चूंकि आकाशीय बिजली किसी इंसान पर गिरने से उसकी मौत भी हो सकती है, ऐसे में आप भी अलर्ट रहें, बादल गरजते हैं, तो उस समय सुरक्षित स्थान पर रहने की कोशिश करें।
चार इंच होने पर करें बोवनी
प्रदेश में बारिश होते ही किसान बोवनी में जुट गए हैं, अगर आप भी अपने खेतों में बोवनी कर रहे हैं, तो ध्यान रखें, कम से कम 4 ईंच बारिश होने पर ही बोवनी करें। ताकि आपके द्वारा बोए गए बीज समय पर अंकुरित हो सके, इससे आपको फसल भी बेहतर मिलेगी।
मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत रीवा, शहडोल संभाग सहित सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, पन्ना जिलों में कुछ स्थानों और कहीं कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने एवं तेज हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। हवा भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बडोदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से होकर ही गुजर रही है। इस मान से सुबह 08.30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम सारांश-पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिला में कही कही वर्षा दर्ज की गई तथा शेष प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
Published on:
25 Jun 2022, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.