
Madhya pradesh chunav modi election speech in rewa
रीवा। विंध्य की धरती में दहाड़े हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो 50 साल में कांग्रेस ने नहीं किया वह हम 4 साल में कर के दिखा दिए। रीवा में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट भाजपा की देन है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश में किसी भी हालात में मत आने देना भाईयो, क्योंकि कांग्रेस के आने का मतलब भाई भतीजावाद, जातिवाद होगा।
जनता ने भाजपा को मध्यप्रदेश में 15 साल दिए पर, दिल्ली में उस समय मैडम की सरकार बैठी थी, जो रिमोट कन्ट्रोल से चलती थी। इसलिए 2003 से लेकर 2013 तक प्रदेश के रूकावट में बाधा बनी रही। अब दोनों जगह भाजपा की सरकार है इसलिए विकास हो रहा। आगे भाजपा आई तो मध्यप्रदेश की विकास दर और तेजी से बढ़ेगी। उक्त बातें रीवा के एएसएफ ग्राउंड में आयोजित जनसभा में मोदी ने कही।
इनके लिए मांगे वोट
रीवा शहर से मोदी ने विंध्य क्षेत्र की 22 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सभा स्थल में रीवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल, देवतलाब विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम, सिरमौर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, गुढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह, मनगवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति, मऊगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल, त्योंथर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के लिए वोट मांगेंगे। इस दौरान सांसद जर्नादन मिश्रा, गणेश सिंह, रीति पाठक, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर ममता गुप्ता भी मौजूद रहें।
Published on:
20 Nov 2018 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
