14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन बंद रहेगा सार्वजिनक परिवहन,नहीं चलेगी स्कूली बसें

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए ,25 से अधिग्रहित हो जाएगी सभी रूट की बसें

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Lok Mani Shukla

Nov 20, 2018

mp elecation 2018 Public transport will remain closed for three days

mp elecation 2018 Public transport will remain closed for three days

रीवा। विधानसभा आम निर्वाचन के लिए प्रशासन 25 नवम्बर से सार्वजनिक परिवहन में लगी बसें व टैक्सियों को अधिग्रहण कर रहा है। इस दौरान 25 नवम्बर से लेकर 28 नवम्बर तक बसें व टैक्सियां नहीं चलेगी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आवश्यक होने के कारण वाहनों का अधिग्रहण जरुरी है। सभी वाहन 25 नवम्बर से अधिग्रहण कर लिए जाएंगे।

बताया जा वर्तमान में 400 से अधिक बसों में 20 हजार से अधिक लोग रोजाना सफर करते हैं। 25 नम्बर से वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने बस आपेटरों को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं आस पास शहरी क्षेत्र में दौड़ के 450 से अधिक टैक्सियों को अधिग्रहण का नोटिस थमा दिया है। जिन वाहनों को नोटिस जारी किया गया है उनके समय पर नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल बस सेवा ही रहेगी ठप्प-
चुनाव के दौरान बसों के अतिरिक्त परिवहन विभाग स्कूल वाहनों को भी अधिग्रहित कर रहा है। इसके लिए 25 नवम्बर से 28 नवम्बर तक स्कूल बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। इस संबंध में स्कूल संचालकों को कलेक्टर ने वकैल्पिक व्यवस्था या फिर अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

नहीं चलेंगी खटारा बसें-
परिवहन अधिकारी ने बस आपेरटरों को निर्देशित किया है कि वह २५ नवम्बर से पहले अपने वाहन दुरस्त करा लें। मतदान दल को लेकर रास्ते में बस खराबी होने पर बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।