29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पकड़ी गई नकली खोवे की खेप, पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

-सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई-पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 25 Mar 2021, 1:40 PM IST

khowa.png

fake Khoya

रीवा। यूपी से आई नकली खोवे की खेप पुलिस ने पकड़ी है। वाहन में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। होली में नकली खोवे की खेप खपाने के लिए इसे चोरी छिपे लाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। होली के मद्देनजर नकली खोवे की खेप को लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को खोवे के परिवहन पर नजर रखने के निर्देश दिये थे।

एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर फोरव्हीलर वाहन क्र. यूपी 96 एल 7974 को रोक लिया। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी में चार बोरा में भरा 2.17 क्विंटल खोवा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में विकास केशरवानी पिता हेमराज 25 वर्ष निवासी कर्बी शोभा सिंह पूर्वा जिला चित्रकूट यूपी, अनुज पिता कमलेश सेन 23 वर्ष निवासी कर्बी शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी नकली खोवे की खेप यूपी से मऊगंज से ले जा रहे थे।

पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली खोवे की खेप की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खाद्य विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच में खोवे को नकली बताया है। उसका सेम्पल खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया है जिसको जांच के लिए भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता सामने आयेगी।