24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी में कूदा बदमाश, दो थानों की पुलिस ने घेरा बीहर का टापू

बीहर नदी के टापू में बुधवार की दोपहर कबाड़ी मोहल्ले के चार बदमाश बैठकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

2 min read
Google source verification
Police followed the gangsters

Police followed the gangsters

रीवा. बड़ी पुल में आयेदिन राहजनी व लूटपाट की वारदातें होती हैं। बुधवार की सांयकाल नदी में कूदे बदमाशों को पकडऩे के लिए दो थानों की पुलिस ने पूरे टापू को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस के हाथ लग गया जिसके पास से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। बीहर नदी के टापू में बुधवार की दोपहर कबाड़ी मोहल्ले के चार बदमाश बैठकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बदमाशों को पकडऩे के लिए सिविल लाइन व सिटी कोतवाली थाने के करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मियों ने बीहर नदी व टापू को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस की टीम जैसे ही टापू में छिपे बदमाशों को पकडऩे के लिए बढ़ी तो तीन बदमाश तो जंगल तरफ भाग गये जबकि एक बदमाश नदी में कूद गया। जिसको पुलिस ने पानी में घुसकर बाहर निकाला।

तीनों बदमाशों की तलाश में घंटे भर तक पुलिस ने बीहर नदी के जंगल में तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। पकड़े गये बदमाश की पहचान रोशन उर्फ ललऊना लोनिया निवासी कबाड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। वह सिविल लाइन का निगरानी बदमाश है और सिटी कोतवाली में उसके खिलाफ जिलाबदर का प्रकरण प्रस्तुत है। आरोपी के कब्जे से हथियार व कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। पुलिस को चकमा देकर भागे बदमाशों की पहचान संदीप लोनिया, प्रमोद लोनिया व छोटू लोनिया के रूप में हुई है। पुलिस की कार्रवाई से उन्नत पुल व बड़ी पुल में तमाशबीनों का मेला लग गया था। पुल में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।


मंगलवार की रात बसों में किया था लूट का प्रयास
इन बदमाशों ने मंगलवार की रात ही बसों में लूट का प्रयास किया था। बड़ी पुल में रात के समय काफी संख्या में बसें खड़ी होती है जिनके खलासी व ड्राइवर गाडिय़ों में ही सोते हैं। रात को उक्त बदमाशों ने यहां खड़ी आधा दर्जन बसों में लूटपाट कर प्रयास किया था।


दम है तो आ जाओ...
मंगलवार की रात सिविल लाइन पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की थी। आरोपी नदी सेे तैर कर बीच टीले पर पहुंच गये और वहां से पुलिस को ललकार रहे थे कि दम है तो आ जाओ। सुबह फिर उनको पकडऩे के लिए घेराबंदी की गई लेकिन वे टापू के जंगल में छिप गये। यह पूरा इलाका काफी सूनसान रहता है जहां पर अक्सर अपराधी अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।


----------------------------
टापू में छिपे बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की गई थी। एक बदमाश नदी में कूद गया था जिसे पकड़ लिया गया है। तीन अन्य बदमाश वहां से फरार हो गये। पकड़ा गया युवक निगरानी बदमाश है जिससे पूछताछ की जा रही है।
अरुण सोनी, टीआई सिविल लाइन