24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर बनाया प्रधानमंत्री आवास, जानिए फिर क्या हुआ…

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का हितग्राही कर रहे हैं दुरुपयोग, अधिकारी मौन

2 min read
Google source verification
Prime Minister's residence built on the land of MP government

Prime Minister's residence built on the land of MP government

रीवा. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। हितग्राही तो अनियमितता कर ही रहे हैं साथ ही विभागीय अधिकारी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। पुराने मकानों का रंग रोगन कराकार पीएम आवास बता दिया जाता है। सूत्रों का दावा है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही पीएम आवास योजना में घोटाला हो रहा है। मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास बनाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस आशय की शिकायत सीईओ जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान से की गई है।


विकासखंड रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेही के हितग्राही कृष्ण कुमार पिता शिवलाल बढ़ई के द्वारा प्रधानमंत्री योजना का आवास अपने निजी जमीन में नहीं बनाकर मध्य प्रदेश शासन की भूमि क्रमांक 184 तथा दूसरे व्यक्ति की निजी भूमि क्रमांक 213 एवं 214 के अंश भाग में बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत प्रभावित मानवती कुशवाहा पति श्यामलाल के द्वारा तहसील रायपुर कर्चुलियान में की गई हैं।


शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
इस मामले में तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने मामले पर स्थगन देकर जांच कराए जाने की बात कही है। साथ ही जनपद पंचायत में भी इस मामले की शिकायत की गई है। जिस पर जनपद पंचायत सीईओ ने कहा कि यदि हितग्राही द्वारा शासन की भूमि एवं अन्य दूसरे की भूमि में आवास का निर्माण कराया जाना पाया गया तो उनके विरुद्ध वसूली की कार्यवाही की जाएगी। वहीं सरपंच बरेही रामनरेश विश्वकर्मा ने भी बताया कि हितग्राही कृष्ण कुमार के द्वारा शासकीय जमीन पर मकान बनाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही पीएम आवास योजना में घोटाला हो रहा है।


-----------------------
शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच कराई जा रही है। यदि ऐसा पाया गया तो दोषी हितग्राही के विरूद्ध राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
बलवान सिंह मवासे, सीईओ जनपद पंचायत