दरअसल, रीवा एसपी नवनीत भसीन ने नशीली कोरेक्स सिरप के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए आमजन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बुधवार को रीवा पुलिस को इसी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि, कोरियर के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप शहर में लाई जा रही है। ये सिरप शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दिल्ली से मंगाई गई है। आपको बता दें कि, रीवा पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर जिले का कोई भी आमजन संदिग्ध परिस्थिति के संबंध में पुलिस को सूचि कर सकता है। पुलिस का दावा है कि, हेल्पलाइन नंबर से पुलिस को जानकारी प्रदान करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।