28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में 23 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, छह पर मामला दर्ज जानिए क्यों

एरिया प्रबंधक के निर्देश पर हुई कार्रवाई, डीआरएम ने अवैध अतिक्रम ण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Lok Mani Shukla

•

Updated: 13 Oct 2018, 1:12 PM IST

Railway has removed 23-year-old encroachment, register case on six why

Railway has removed 23-year-old encroachment, register case on six why

रीवा । शहर के रेलवे स्टेशन मोड़ के पास अतिक्रमण को शुक्रवार को आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों ने गिरा दिया। रेलवे मोड़ के पास पिछले 23 सालों में रेलवे की जमीन पर गुमटी व ठेला लगाकर अवैध रुप से व्यवसाय कर रहे थे। रेलवे की जमीन में अवैध अतिक्रमण करने पर छह व्यापारियों की ठेला व सामग्री आरपीएफ ने जब्त कर ली है। साथ ही रेलवे एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।
रेल मोड़ के पास रेलवे की जमीन में आधा दर्जन दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया था। पिछले माह निरीक्षण में आए डीआरएम ने अवैध अतिक्रम ण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद एरिया मैनेजर ने आरपीएफ को रेलवे मोड़ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस पर शुक्रवार को सुबह आईडब्ल्यू एके खरे व आरपीएफ थाना प्रभारी एमएम खान व एएसआई एसडी पांडेय ने सुबह जेसीबी मशीन से हाथ ठेला व दुकाने हटवा दी। इन दुकानों को जब्त कर आरपीएफ थाना में रखा गया है। साथ ही अवैध अतिक्रमण करने वाले उग्रसेन, अवधेश चौरसिया, पवन साहू, चिंतामणि सोनी, संजीव कुश्वाहा एवं सत्यम गुप्ता के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बढ़ रहा था अतिक्रमण
बताया जा रहा है कि रेलवे की जमीन में इन दुकानदारों के अतिरिक्त दूसरे अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे अतिक म्रण कर रहे थे। इसे देखते हुए आरपीएफ एवं रेलवे ने कार्रवाई की है।

दुकानदार बोले नहीं दिया नोटिस
इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि उन्हें अतिक्रमण हटाने से पहले आरपीएफ ने कोई सूचना नहीं दी थी। 23सालों से वह यहां पर व्यापार कर रहे थे। दुकान नष्ट होने से उन्हे आर्थिक क्षति हुई है।