इन कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र
उच्च शिक्षा विभाग की योजना के तहत एपीएस विश्वविद्यालय के टीआरएस कॉलेज रीवा के साथ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना, शासकीय अग्रणी महाविद्यालय सिंगरौली, संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर व आरवीपीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमरिया में डॉ. बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का अध्ययन केंद्र बनाया गया है।