20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / तहसीलदार ने बुजुर्ग को कहा जाओ मर जाओ, जानिए फिर क्या हुआ

तहसीलदार ने बुजुर्ग को कहा जाओ मर जाओ, जानिए फिर क्या हुआ

गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने के लिए चार माह से तहसीलदार कार्यालय में भटक रहा पीडि़त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 9 Jan 2018, 8:40 PM IST

old man in Tahsil office

Tahsildar news

रीवा. साहब : ठंडी लग रही है, कोहरा पड़ रहा है। बारिश के दौरान मेरा घर ढह गया...। राशन कार्ड बनवाने के लिए चार माह से चक्कर लगा रहा हूं। कोई सुनने वाला नहीं है। कुछ ऐसी ही पीड़ा बुजुर्ग रामरूप द्विवेदी ने हुजूर तहसीलदार से बयां की तो उन्होंने दो टूक में जवाब दिया कि कहा मर रहे हो तो मर जाओ...हम क्या करें।

बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में कई अधिकारियों से तहसीलार की करतूत बताई
ये बाते बुजुर्ग कलेक्टर कार्यालय के वेटिंग हाल में पत्रिका से बयां की। हुजूर तहसीलदार के बेतुका बोल से क्षुब्ध होकर बुजुर्ग कलेक्टर से मिलने पहुंचा। करीब डेढ़ बजे बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में कई अधिकारियों से तहसीलार हुजूर की करतूत बताई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

बारिश के दौरान मकान ढह गया
फटकार से पीडि़त बुजुर्ग कलेक्टर कार्यालय में अर्जी देकर कहा बारिश के दौरान मकान ढह गया। चार माह पहले तहसीलदार हुजूर के कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए अर्जी दिया है। कार्रवाई नहीं हुई। कड़ाके की ठंड में झोपड़ी में रहना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों से अर्जी लगाने पर दुत्कार मिल रही हैं। मामले में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने अर्जी देकर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है।

राहत की आस में दमतोड़ दिया 22 वर्षीया युवक
कलेक्टर कार्यालय में महिला सामाजिक कार्यकर्ता रामबाई ने कलेक्टर कार्यालय में अर्जी देकर बताया कि इटौरा गांव के रामहित का बेटा परमेश्वार कोरी (22) की बीमारी राहत राशि के इंतजार में मौत हो गई। शादी के डेढ़ माह बाद पत्नी कोमल के पैरों के रंग भी नहीं छूटे थे कि परमेश्वर कोरी की इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। घर की गृहस्थी बेचने के बाद भी इलाज नहीं करा सके। बुखार से पीडि़त परमेश्वर को संजय गांधी अस्पताल से जलबपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार का सामान्य कार्ड बना है। गरीबी रेखा कार्ड बन जाए तो उसके परिवार को सहारा बन जाएगा।