रीवा. मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा सेमरिया में 3 बजे पहुंचेगी। नगर पंचायत में जिस जगह पर सीएम की सभा है वहां पर पानी का घोर संकट है। नगर पंचायत के लोग मीठे पानी के लिए तरस रहे हैं। सेमरिया कस्बे के मध्य में स्थित शंकरजी तालाब सूखा पड़ा है। नगर के लोगों ने बताया कि यदि वाणसागर का पानी नाली या पाइप लाइन के जरिए शंकरजी तालाब में लाया जा सके तो पानी की समस्या हल हो सकती है। 2008 में सीएम ने घोषणा की थी कि बरगी डैम या वाणसागर नहर से जरमोहरा बांध में पानी पहुंचाएंगे, जिससे 84 क्षेत्र का पानी का संकट दूर हो जाए। लेकिन 2018 में भी वहीं समस्या बरकरार है और 84 गांव के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।