31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि कि भन्ना उठी दुल्हन, शादी से इंकार करते हुए तोड़ दी माला

दूल्हे ने स्टेज पर ऐसी हरकत कर दी जिससे दुल्हन भन्ना उठी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

deepak deewan

•

Updated: 10 May 2022, 8:11 PM IST

rewa.png

दूल्हे की हरकत पड़ गई भारी

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा में एक दूल्हे ने स्टेज पर ऐसी हरकत कर दी जिससे दुल्हन भन्ना उठी। उसने वरमाला तोड़ दी और शादी से इंकार कर दिया बारात सहित बैरंग लौट गया। दुल्हन के शादी से इंकार कर देने पर समारोह में खासा हंगामा होता रहा। दूल्हा पक्ष गिड़गिड़ाता नजर आया पर दुल्हन टस से मस नहीं हुई और दुल्हन पक्ष अकड़ता रहा।

रीवा के गुलाब नगर में ये वाकया हुआ। यहां मंडप सजा हुआ था. बारात समय पर आ गयी थी और वधु पक्ष में खूब उल्लास था. धूमधाम से शादी की रस्में चल रहीं थीं लेकिन अचानक रंग में भंग पड़ गया। खुद दूल्हा ही शादी में रुकावट बन गया और उसकी हरकतें बारात लेकर आए लोगों पर भारी पड़ गयी। दुल्हन को दूल्हे की हरकत ऐसी नागवार गुजरी कि उसने बारात को ही बैरंग लौटा दिया।

दरअसल दूल्हा शराब के नशे में धुत था। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया. इतना ही नहीं, स्टेज पर पहुंचते ही उसने ऊल-जुलूल हरकतें शुरू कर दीं। उसकी हरकतें और जयमाला के दौरान नशे की हालत में दूल्हे को लड़खड़ाते देख दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इससे विवाह स्थल पर हंगामा मच गया। दुल्हन की नाराजगी के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने के प्रयास किए. लड़की पक्ष को भी शादी के लिए दोबारा राजी करने की लाख कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पायी। और तो और घटना के बाद लड़की पक्ष शादी समारोह में खर्च हुई करीब 5 लाख रुपये की राशि वापस लेने की जिद पर अड़ गया. इससे विवाह स्थल पर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया. सुबह होते ही बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई।