
The longest lunar eclipse of the century on Guru Purnima
रीवा. गुरु पूर्णिमा अर्थात 27 और 28 जुलाई की मध्य रात्रि खग्रास यानी पूर्ण चंद्रग्रहण पडऩे जा रहा है। यह संयोग सत्रह वर्षों के बाद बन रहा है। इसके पूर्व 5 जुलाई 2001 को गुरु पूर्णिमा के दिन ही आंशिक चंद्रग्रहण पड़ा था। यह खग्रास चंद्रग्रहण इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा जो कि भारत में दिखाई देगा।
अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा
यह पूर्ण चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। इसकी पूर्ण अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी। यह ग्रहण विंध्य एवं भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून कहा जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान खग्रास अवस्था में पहुंचकर चंद्रमा का रंग रक्त की तरह लाल दिखाई देने लगेगा। यह एक खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा धरती के अत्यंत करीब दिखाई देता है। ग्रहण का सबसे अधिक असर गर्भवती पर होता है। ऐसी मान्यता है। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान यदि खाना जरूरी हो तो सिर्फ खानपान की उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करें जिनमें सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुशा डाली गई हो। गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि ग्रहण की अवधि में वे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करती रहें।
वैज्ञानिकों ने दिया नया नाम 'ब्लडमून'
इस खगोलीय घटना में चंद्रमा का रंग लाल रंग होगा। जिसे वैज्ञानिकों ने ब्लड मून माना है। इस खगोलीय घटना का नजारा बेहद दिलचस्प होगा। ब्लड मून का नजारा लगभग पूरी रात दर्शनीय होगा।पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा के रिंग्स का रंग बदल कर गहरा लाल हो जाता है। चंद्र ग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन पडऩे से ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार इसका धार्मिक महत्व भी अधिक हो गया है।
रखना होगा इन बातों पर ध्यान
ग्रहण के सूतक और ग्रहण काल में स्नान दान जप पाठ मंत्र सिद्धि तीर्थ स्थान एवं हवन आदि करना शास्त्रों के अनुसार शुभ माना गया है। सूतक एवं ग्रहण काल में मूर्ति स्पर्श करना, खाना पीना, निद्रा आदि वर्जित कहे गए हैं।
मकर राशि वाले बरतेंगे सावधानी
ज्योतिषी के अनुसार चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम चरण में स्पर्श करते हुए श्रवण नक्षत्र में समाप्त होगा। यह ग्रहण मकर राशि वाले को परेशान करेगा। इसलिए खग्रास चंद्रग्रहण की अवधि में उत्तराषाढ़ा श्रवण नक्षत्र वाले और मकर राशि के लोग विशेष सावधानी बरतें। यह ग्रहण मिथुन तुला वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभकारी रहेगा। मकर राशि के अलावा सिंह एवं धनु राशि वालों को भी सावधानी रखनी होगी।
दोपहर 2.54 से लगेगा सूतक
ज्योतिष राजेश साहनी के अनुसार इस खग्रास चंद्रग्रहण का सूतक आषाढ़ पूर्णिमा शुक्रवार को ग्रहण प्रारंभ होने के तीन प्रहर यानी 9 घंटे पहले लग जाएगा। अर्थात 27 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर लग जाएगा। सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना-पीना वर्जित रहता है। रोगी, वृद्ध, बच्चे और गर्भवती सूतक के दौरान खाना-पीना कर सकती हैं। सूतक प्रारंभ होने से पहले पके हुए भोजन, पीने का पानी, दूध, दही आदि में तुलसी पत्र या कुशा डाल दें। इससे सूतक का प्रभाव इन चीजों पर नहीं होता है। सूतक एवं ग्रहण काल में मूर्ति स्पर्श करना, अनावश्यक खाना पीना इत्यादि वर्जित हैं। दोपहर बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
ग्रहण कब से कब तक
चंद्र मलिन प्रारम्भ रात्रि 10.45 बजे
ग्रहण स्पर्श रात्रि 11 बजकर 54 मिनट
खग्रास प्रारंभ रात्रि 1.00 बजे।
ग्रहण मध्य रात्रि 1 बजकर 52 मिनट।
खग्रास समाप्त रात्रि 2 बजकर 43 मिनट।
ग्रहण मोक्ष रात्रि 3 बजकर 49 मिनट।
गुरु पूर्णिमा के मुहुर्त
गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का संचरण शनि की राशि मकर में होने से गुरुपर्व विशिष्ट हो गया है। इस दिन विशेष पूजन मुहुर्त सुगह 8 बजे से 10 बजे के मध्य, अभिजीत मुहुर्त दोपहर 11.45 से लेकर 12.37 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 5.50 बजे से लेकर 7.30 बजे तक गुरु पूजन के लिए विशिष्ट मुहुर्त हैं। चंद्रग्रहण के कारण पूजन दोपहर 2.54 बजे के पहले करना लेना चाहिए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
26 Jul 2018, 8:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़




