6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ट्रक से टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Oct 2022, 3:43 PM IST

News

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ट्रक से टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

सागर. मध्य प्रदेश के सागर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, ये भीषण सड़क हादसा राहतगढ़ सागर सड़क मार्ग के बीच ग्राम बेरखेड़ी के पास हुआ है। यहां ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी लगते ही राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है, जबकि, शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हारदा के रहने वाले पंकज शुक्ला अपने परिवार के साथ अष्टमी पूजा के लिए कार नंबर - MP 47 CA 4145 में सवार होकर उन्नाव पैतृक गांव जा रहे थे। वहीं, ट्रक पटना से इंदौर की तरफ आ रहा था। राहतगढ़ सागर सड़क मार्ग के बीच ग्राम बेरखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक की टक्कर लगने से कार सड़क से पलटी खाते हुए नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में 40 वर्षीय मोहित शुक्ला, 8 वर्षीय मान्या शुक्ला, 35 वर्षीय दक्षा शुक्ला और लावण्या शुक्ला की मौत हो गई, जबकि पंकज शुक्ला गभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में पेंशनर्स के लिए बुरी खबर, अक्टूबर में नहीं मिलेगी पेंशन


भयावह था हादसा

हादसे के कारण कार में सवार 4 लोगों की स्पॉट पर ही मौत हो गई। वहीं, पंकज शुक्ला नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार सागर जिला अस्पताल में शुरु कर दिया गया है। सूचना पर राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की भयवहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, टक्कर के बाद कार सड़क से पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी है। कार को सीधा करने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार और ट्रक को जब्त करने के साथ साथ ट्रक ड्रइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।