6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारी सीजन में पेंशनर्स के लिए बुरी खबर, अक्टूबर में नहीं मिलेगी पेंशन

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी प्रदेश के संबंधित पेशनर्श के लिए जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Oct 2022, 1:05 PM IST

News

त्योहारी सीजन में पेंशनर्स के लिए बुरी खबर, अक्टूबर में नहीं मिलेगी पेंशन

भोपाल. त्योहारी सीजन में पेंशनर्स को झटका लगा है। ट्रांसमिशन कंपनी के पेंशनरों को इस महीने यानी अक्टूबर में पेंशन नहीं दी जाएगी। सरकार से सब्सिडी की राशि नहीं मिलने के कारण ऊर्जा विभाग के ट्रांसमिशन कंपनी के पेंशनरों को इस महीने पेंशन नहीं मिलेगी। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी प्रदेश के संबंधित पेशनर्श के लिए जारी की है।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का कहना है कि, ट्रांसमिशन कंपनी के पेंशनरों को पेंशन देने के लिए सरकार से 392 करोड़ रुपए मांगे गए थे। वहीं, सरकार की ओर से सिर्फ 35 करोड़ रुपए ही दिए गए हैं। इसके चलते ट्रांसमिशन कंपनी के पेंशनरों को त्योहारी सीजन होने के बावजूद भी इस महीने पेंशन नहीं मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- लंपी वायरस से परेशान यहां लोग कर रहे हैं टोना-टोटका, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, चौराहे पर चल रही अनोखी पूजा

यूनाइटेड फोरम ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं बिजली कर्मचारियों के युनाइटेड फोरम ने मामले को भयावह बताया है। फोरम ने कहा कि, त्योहारी सीजन में पेंशन नहीं देना भयावह है। वहीं, जानकारी ये भी सामने आई है कि, यूनाइटेड फोरम ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- गरबा में गैर हिंदुओं की एंट्री पर सरकार की रोक के बाद चर्चा में आए पंडालों के बाहर लगे ये पोस्टर

अश्लील डांस के अलगे दिन, गरबा महोत्सव में छाए फिल्मी गीत, देखें वीडियो