ग्रामीणों ने खंडवा वड़ौदरा राजमार्ग पर करीब 45 मिनट तक चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन भी किया। खरगोन के पशु उपसंचालक सी.के रत्नावत का कहना है कि, विभाग लगातार लंपी वायरस से ग्रस्त गायों के उपचार में लगा है। उन्होंने ये भी कहा कि, पूर्व में पूरे जिले की गौशालाओं की 8 हजार गायों को टीके लगाए गए थे, इसके बाद जनसहयोग से प्राप्त 45 हजार वैक्सीन भी लगाई गईं। उन्होंने कहा कि, शुक्रवार को विभाग को 1 लाख वैक्सीन और मिली हैं, जिन्हें शिविर लगाकर पशुओं को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि, तलक पुरा में भी विभाग ने लगातार काम किया है, लेकिन सरपंच और पूर्व सरपंच के आपसी समन्वय के अभाव के चलते ग्रामीण इसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पूर्व सरपंच तथा अन्य ग्रामीणों के दावे गलत हैं।