21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग कॉलेज में चल रहे फर्जीवाड़े की जांच करने पहुंची सीबीआई, लंबे समय से की जा रही थीं शिकायतें

छोटी बजरिया में संचालित हो रहा है कॉलेज, छात्रवृत्ति से लेकर अन्य अनियमितताएं हैं कॉलेज में, पिछले दिनों छात्रों ने सौंपा था ज्ञापन
2 min read
Google source verification
सिविल अस्पताल में जांच करती हुई टीम

सिविल अस्पताल में जांच करती हुई टीम

बीना. केंद्रीय विद्यालय के पास छोटी बजरिया में संचालित आंबेडकर नर्सिंग कालेज में बुधवार को आचानक सीबीआई जांच करने पहुंच गई। सीबीआई के साथ टीम में शामिल महाकौशल नर्सिंग काउंसिल भोपाल के अधिकारियों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर पूछताछ की। इसके अलावा सिविल अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले कालेज के छात्रों को रिकार्ड भी खंगाला।
कालेज से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नर्सिंग कालेजों की जांच की जा रही है। जांच होने वाले कालेजों की सूची में आंबेडकर नर्सिंग कालेज भी है। इसके चलते टीम ने कालेज पहुंतकर जांच पड़ताल की। सीबीआई ने फीस स्लैब, परीक्षा फीस, कालेज स्टाफ, छात्रवृत्ति सहित अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। सूत्रों ने बताया कि जांच में इस बात की छानबीन भी की गई है कि कुछ छात्र परीक्षा से वंचित हैं, इस मामले में भी सीबीआई ने पूछताछ की है। कालेज में जांच पड़ताल करने के साथ-साथ टीम ने सिविल अस्पताल में भी पूछताछ की है। इसके अलावा अस्पताल में इटर्नशिप करने वाले छात्रों को पूरा ब्यौरा लिया। अस्पताल में यह पता किया कि कितने बिस्तर का अस्पताल है और कितने छात्र कब से इंटर्नशिप कर रहे हैं। पूछताछ करने के बाद टीम वापस भोपाल के लिए रवाना हो गई।
कई बार हो चुकी है शिकायत
आंबेडकर नर्सिंग कालेज में पढऩे वाले छात्र कई बार फीस को लेकर शिकायत कर चुके हैं। इसमें अतिरिक्त परीक्षा फीस लेने के साथ-साथ छात्रवृत्ति न देने की शिकायत है। छात्रों ने यह भी शिकायत की है कि कालेज के कुछ छात्र तीन-तीन साल से परीक्षा से वंचित हैं। शिकायत पर कई स्थानीय स्तर पर जांच भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
टीम आई थी जांच करने
सीबीआई जांच करने आई थी। नर्सिंग कालेज की जांच करने के साथ-साथ सिविल अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले छात्रों के बारे में भी अस्पताल आकर पूछताछ की गई है। टीम द्वारा मांगी गई जरुरी जानकारी हमारी ओर से उपलब्ध कराई गई है।
डॉ. अरविंद गौर, बीएमओ, बीना