
रेलवे का कारनामा: ट्रैक के बीच में लगा गए इलेक्ट्रिक पोल, अब हो रही किरकिरी
सागर. मध्य प्रदेश के सागर में रेलवे द्वारा एक अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। रेलवे के इस कारनामें की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में रेलवे ट्रैक के बीचोबीच एक इलेक्ट्रिक पोल गड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सामने आई तस्वीर पर अब रेलवे की जमकर किरकिरी हो रही है।
वैसे तो रेलवे अपने कामों को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। वहीं, रेलवे की एक शानदार इंजीनियरिंग का नमूना बीना-कटनी रेल लाइन पर देखने को मिला है। अजब - गजब निर्माण कार्य की अनोकी तस्वीर ईसरवारा स्टेशन के पास देखने को मिल जाएगी। जहां रेलवे ट्रैक के बीचोबीच इलेक्ट्रिक पोल गड़ा हुआ है। खास बात यह है कि इस लापरवाही के बाद भी रेलवे विभाग अपनी गलती नहीं मानने को तैयार नहीं है। विभाग द्वारा पूरा ठीकरा निर्माण एजेंसी पर फोड़ा जा रहा है।
रेलवे और विद्युत विभाग के समन्वय की कमी का नमूना
हालांकि, जानकारों का कहना है कि, गलती रेलवे के निर्माण और विद्युत विभाग के बीच समन्वय की कमी के चलते हुई है। अब इस गलती को सुधारने के लिए नए सिरे से पैसा खर्च करना होगा। हालांकि, अभी तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और ईसरवारा में नई स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार ?
इस मामले को लेकर रेलवे के चीफ इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि, जब नया स्टेशन बन जाएगा तो पुराना स्टेशन गिराकर रेलवे ट्रैक शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, इसमें अतिरिक्त खर्च आएगा। इसमें गलती रेलवे ट्रैक निर्माण करने वाले ठेकेदार की मानी जा रही है कि उसने लेआउट के मुताबिक काम ना करते हुए पटरी बिछा दी। गलती निर्माण विभाग की थी। इसलिए विद्युत विभाग ने गलती के बावजूद ट्रैक के बीचोबीच इलेक्ट्रिक पोल गड़ा दिया।
भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video
Updated on:
23 Aug 2022, 3:44 PM IST
Published on:
23 Aug 2022, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.