आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर बेटे को संदेश देने और आत्महत्या का कारण बताने वाले किसान का नाम दिनेश यादव (33) है, वीडियो में उसने कहा कि, उसके फूफा नारायण सिंह यादव के पास ट्रैक्टर गिरवी रखा था। कुछ समय पहले उन्हें 2.40 लाख रुपए वापस दे दिए, लेकिन वो ट्रैक्टर के दस्तावेज वापस नहीं कर रहे। दिनेश ने गांव के राजेश और वीरम सिंह को भी 4 लाख रुपए देने की बात कही है। उसने ये भी कहा कि, गांव के मोहर सिंह यादव, जयसिंह और गौरी को अपनी डेढ़ एकड़ पैतृक जमीन जनवरी में बेची थी, इसी जमीन को वापस लेने उसने पांच लाख रुपए दिए थे, लेकिन रुपए देने के बाद भी उसके नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।