8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला बच्ची का पैर, पुलिसकर्मी ने जान पर खेलकर बचाया, वीडियो वायरल

-आरक्षक की समझदारी से बच गई बच्ची की जान-ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया था बच्ची का पैर-पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गई बच्ची-हैड कांस्टेबल प्रमोद पाटिल तुरंत दौड़कर बच्ची को पकड़ा-रेलवे ने जारी किया घटना का CCTV फुटेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 May 2022, 5:40 PM IST

News

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला बच्ची का पैर, पुलिसकर्मी ने जान पर खेलकर बचाया, वीडियो जारी

रतलाम. ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय लापरवाही के कारण अकसर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। इनके कई वीडियोज सामने आते रहते हैं। एक जरा सी चूक लोगों के लिए कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर देती है, बावजूद इसके अकसर लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। ऐसी ही एक लापरवाही की तस्वीर मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली है।

दरअसल, यहां प्लेटफार्म छोड़ चुकी ट्रेन पर दौड़ते हुए चढ़ना एक बच्ची के लिए उस समय मुसीबत बन गया, जब ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते बच्ची ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने लगी। गनीमत रही कि, इस दौरान नजदीक ही प्लेटफार्म से एक प्रमोद पाटिल नामक हैड कांस्टेबल गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत ही दौड़ते हुए बच्ची को प्लेटफार्म से खींचकर गाड़ी की ओर धकेला, तब कही जाकर बच्ची की जान बची।

यह भी पढ़ें- पिकअप से रौंदकर युवक की हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना CCTV में कैद


बच्ची के परिवार ने जताा हैड कांस्टेबल का आभार

घटना बुधवार रात सवा 8 बजे की है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से गाड़ी नंबर 12962 रवाना हो गई थी। तभी वहां चांदनी चौक की रहने वाली 11 वर्षीय जारा पिता फकरुद्दीन चलती गाड़ी में चढ़ते समय अचानक डिस्बेलेंस होकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गई। इसी बीच रिजर्व कंपनी में तैनात हैड कांस्टेबल प्रमोद पाटिल कार्यालय के डाक जमा करने के बाद मौके से लोट रहे थे। उन्होंने पलभर भी गवाए बिना दौड़कर पकड़कर खींचा और सीधे कोच में चढ़ा दिया। पुलिसकर्मी की इस सूझबूझ से बच्ची की जान बच सकी। हैड कांस्टेबल प्रमोद पाटिल ने अपनी सतर्कता से बालिका की जान बचाई, जो एक सराहनीय कार्य है। घटना के बाद बच्ची के परिजन ने उक्त हैड कांस्टेबल का आभार जताया है।