21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: अवैध शराब बन रही विवाद का कारण, बुखारा में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर की जा रही है और ग्रामीण शिकायत करने थाने पहुंच रहे हैं।
2 min read
Google source verification
थाना परिसर में जमा हुए ग्रामीण, मौके पर पहुंची विधायक

थाना परिसर में जमा हुए ग्रामीण, मौके पर पहुंची विधायक

बीना. थानांतर्गत आने वाले बुखारा गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या ग्रामीण पुलिस थाना पहुंचे और ग्राम कोटवार सहित परिवार के लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी लगने पर विधायक निर्मला सप्रे भी पुलिस थाना पहुंची पूरे मामले को लेकर उन्होंने आईजी से फोन पर बात की।
कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस थाना पहुंची ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम कोटवार सुरेश राय और उनके परिवार का गांव में आतंक है। उनके परिवार के लोग गांव में लंबे समय से अवैध शराब बेचने के साथ ही जुआ खिलाते हैं। वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्रामीणों को परेशान करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोज की तरह बुधवार की रात मंगल पिता गोरेलाल, दंगल पिता गोरेलाल के घर जाकर गाली गलौज कर रहे थे। गाली देने से रोकने पर ग्राम कोटवार और उनके लड़कों ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में मंगल कुशवाहा घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कोटवार और उनके परिवार से पूरा गांव परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी मामले में ग्राम कोटवार का कहना है कि विवाद की शुरुआत आकाश, शुभम और दंगल कुशवाहा ने की थी। उन्होंने अकारण उनके बेटे के साथ गाली गलौच की, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।

घायल IMAGE CREDIT: patrika

विधायक पहुंची पुलिस थाना
विवाद की खबर मिलने पर विधायक निर्मला सप्रे और पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह पुलिस थाना पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि बुखारा गांव में लंबे समय से अवैध शराब की विक्री की शिकायत आ रही है, लेकिन आप लोग कार्रवाई नहीं करते। इस दौरान उन्होंने सागर आईजी से फोन पर बात कर कहा कि आप अधिकारी यहां काम नहीं कर रहे हैं। हमारी जनता को सुरक्षा नहीं मिलेगी तो हमें मजबूरी में कठोर कदम उठाना पड़ेगा। अवैध शराब विक्री और दोषियों पर कार्रवाई न करने का मालमा विधानसभा में उठाना पड़ेगा। इस दौरान आईजी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
ग्राम कोटवा सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने शुभम कुशवाहा, दंगल कुशवाहा, ब्रजभान कुशवाहा और विशाल कुशवाहा के खिलाफ धारा 294, 323, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर आकाश राय, छोटू उर्फ रामबाबू राय, रंजीत राय के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।