28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पर बना नया चक्रवात : फिर बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ बारिश के आसार

MP Weather Update : सागर समेत ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में एक बार फिर ठंड अपना असर दिखा सकती है, तो बारिश होने की भी संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Jan 2020, 8:15 PM IST

weather news

राजस्थान पर बना नया चक्रवात : फिर बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ बारिश के आसार

सागर/ मध्‍यप्रदेश में जहां कुछ इलाकों में मौसम साफ है, वहीं कुछ इलाकों में अब भी बादल और कोहरे का असर देखा जा रहा है। इन इलाकों में सागर संभाग भी शामिल है। मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि, सागर समेत ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में एक बार फिर ठंड अपना असर दिखा सकती है, तो बारिश होने की भी संभावना है। इसका कारण है, हालही में राजस्थान पर सक्रीय हो रहा चक्रवात पंजाब और उससे लगे हरियाणा की तरफ बढ़ गया है। इससे हवा के रुख में भी बदलाव हुआ है। उत्तरी हवा चलने के कारण सागर समेत अन्य संभागों के तापमान में गिरावट आने की अधिक संभावनाएं है।

पढ़ें ये खास खबर- रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया निगम कर्मी, सबूत के तौर पर पेंट भी उतारकर ले गई लोकायुक्त टीम


संभाग में बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान से उत्तर प्रदेश होते हुए चक्रवात झारखंड तक अपना ट्रफ बना चुका है, जो अब बांग्लादेश की ओर बढ़ने लगा है। इसी चक्रवाती ट्रफ के चलते प्रदेश के इन हिस्सों में बादल बने हुए हैं। यही कारण है कि, प्रदेश के सागर समेत ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में रहते हैं 29 हजार रुपये के कर्जदार हैं आप, सरकार ने ले रखा है 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपये कर्ज


मौसम साफ होते ही पड़ेगी ठंड

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया था, जिसके चलते सागर समेत संबंधित संभागों के वातावरण में नमी आई है। इसी के असर से हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही नमी बढ़ने से आज रात से तापमान में भी गिरावट होने लगेगी और संभव है कि, कहीं कही बारिश भी हो। शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल आसमान पर बादल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन गुरुवार से बादल छंटने की संभावना है। जैसे जैसे मौसम साफ होगा संबंधित इलाकों में एक बार फिर ठंड का असर दिखाई देने लगेगा।