थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर खुरई शहर थाने में खुरई के गुरुनानक देव वार्ड के पार्षद मनोज राय पर एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी पार्षद मनोज राय फरार हो गया है, अब पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।