
Union Minister Nitin Gadkari Visit Cancelled (फोटो सोर्स: एक्स)
Union Minister Nitin Gadkari Visit Cancelled: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश का दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनका ये दौरा रद्द किया गया है।
बता दें कि डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह आज शुक्रवार 21 जून को विश्वविद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
विशिष्ट अतिथि उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व अन्य समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर स्वामी रामभद्राचार्य को डी.लिट् की उपाधि प्रदान की जाएगी।
Updated on:
20 Jun 2025 10:52 am
Published on:
20 Jun 2025 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
