6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के ऊपर बना हवाओं का घेरा, संभाग में और बढ़ेगी ठंड

image

Widush Mishra

Dec 22, 2015

सागर.शीतलहर लोगों को ठिठुरा रही है। अब मौसम विभाग ने सागर से सटे टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में आगामी 12 घंटों में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है। इसका असर सागर शहर में भी देखने मिलेगा। ठंड बढ़़ेगी। भोपाल के मौसम विशेषज्ञ आरके कुमार के मुताबिक साउथ, एमपी और विदर्भ के बीच आसमान में ऊपरी हवाओं का घेरा बना हुआ है। इससे शीत लहर चलने की संभावना है।

शीत लहर चलने से सागर व आसपास के क्षेत्र में ठंडक बढ़ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 दर्ज आंका गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिनभर सर्द हवाएं चलने के कारण शाम होते ही ठंड बढ़ गई। शाम ढलने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होने लगी।