23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / Breaking: सहारनपुर में 12 नए मामले सामने आए, कोरोना मरीजों की संख्या हुई 139

Breaking: सहारनपुर में 12 नए मामले सामने आए, कोरोना मरीजों की संख्या हुई 139

Highlights सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 139 हाे गई है। यहां मौलाना साद की ससुराल वाले माेहल्ला मुफ्ती से भी तीन लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Apr 2020, 8:19 AM IST

cmo_saharanpur.jpg

cmo saharanpur

सहारनपुर। काष्ठ नगरी सहारनपुर के लोगों के लिए बुरी खबर है। सहारनपुर में कोरोना वायरस ( Corona virus ) 12 नए मामले सामने आने के बाद अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है।

यह भी पढ़ें: राहत: रमजान माह में डीएम ने दी छूट, साेशल डिस्टेंस के साथ खुल सकेंगी बेकरी की दुकान

सहारनपुर सीएमओ के पास लैब से दो अलग-अलग नई सूची पहुंची। शुक्रवार सुबह उन्हाेंने बताया कि, एक सूची 80 लाेगाें की और दूसरी सूची 138 लोगों की है। इन दाेनों सूची में 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दस देवबंद में क्वारंटॉइन हैं। एक नागल में है और एक आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus : यूपी के इस जिले में डोर-बैल बजाने वाली महिला की दहशत ! गलियां बंद

इन दो सूची के आने के बाद सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। सहारनपुर वासियों के लिए अब खतरा बढ़ता जा रहा है यहां कोरोना तेजी से अटैक ( corona virus attack ) कर रहा है।
इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि अभी बड़ी संख्या में रिपाेर्ट आना बाकी हैं। ऐसे में कोविड-19 ( COVID-19 virus ) से पीड़ित राेगियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: क्वारंटाइन सेंटर में मरीज की मौत को लेकर वायरल हुआ वीडियो, स्वास्थ्य विभाग ने बताई पूरी सच्चाई

सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे खतरे को समझ जाएं डरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अपने घरों से बाहर निकलना बंद करें और लॉक डाउन का पालन करें। अगर लोग लॉक डाउन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना कि यह लड़ाई और कठिन होती जाएगी। इसलिए अगर इस लड़ाई को जीतना है तो लॉक डाउन का पालन करना होगा

यह भी पढ़ें: OMG: सहारनपुर में लॉक डाउन ताेड़ने वाले अब तक भर चुके हैं एक कराेड़ से अधिक का जुर्माना

सहारनपुर में माैलाना साद की ससुराल वाले माेहल्ला मुफ्ती में भी कोरोना पहुंच चुका है। यहां माैलाना साद के दाे नजदीकी माैलाना भाईयों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनमे से एक माैलाना के बेटे की रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है।