3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक: सहारनपुर में 6 साल की मासूम काे कुत्तों ने नाेचकर मार डाला

Highlights तीतरो थानाक्षेत्र की घटना 6 साल की बच्ची पर हमला गेहूं काट रहा था परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Apr 2020, 6:53 PM IST

dog_1.jpg

गाैरव चाैहान

सहारनपुर। तीतरो थाना क्षेत्र के गांव डूभर-किशनपुरा में आदम खाेर कुत्तों ने छह साल की मासूम काे अपना निवाला बना लिया। बच्ची का परिवार गेहूं की फसल काट रहा था और बच्ची खेत की मेढ़ पर खेल रही थी। इसी दाैरान कुत्तों के एक दल ने इस मासूम पर हमला बाेल दिया।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: एक साथ देते हैं ड्यूटी और इकट्ठा खाते हैं खाना, इनमें एक है हिंदू तो एक मुस्लिम, एक सिख व एक है इसाई

इस घटना के बाद से बच्ची के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। सहारनपुर में यह पहली घटना नहीं है जब किसी बच्ची काे कुत्तों ने अपना निवाला बनाया हाे। पूर्व में भी गंगोह बेहट और तीतरो क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हाे चुकी हैं। अब एक और बच्ची इन आदमखाेर कुत्तों की भेंट चढ़ गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: यूपी पुलिस के सिपाही ने कैंसिल कर दी अपनी शादी, बोला- मेरे लिए ड्यूटी पहले

घटनाक्रम के मुताबिक डूभर किशनपुरा निवासी मनव्वर परिवार के सदस्यों के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। बच्ची मेढ़ के पास खेल रही थी। बताया जाता है कि, इसी दाैरान कुत्तों ने बच्ची पर हमला बाेल दिया और उसे खींचकर पास के एक बरसीन के खेत में ले गए। बताया जाता है कि बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ाेस के खेत में काम कर रहे लाेग माैके पर आ गए और किसी तरह बच्ची काे कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें: Moradabad: दो दिन पहले बरसाए थे पत्थर, आज फूलों की बारिश देख पुलिस भी रह गयी हैरान

इस घटना काे देखकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिवार के लाेग घायल बच्ची काे लेकर गंगाेह अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। बच्ची ने दम ताेड़ दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है। ग्राम प्रधान संजीव ने घटना की पुष्टि की है। बच्ची के परिवार वालों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि घटना दुखद है लेकिन परिवार वालों की ओर से काेई तहरीर नहीं आई है।