इनके साथी ब्रजपाल को जब पीछे आ रहे सुरेश की बाइक नहीं दिखी तो इन्होंने मोबाइल फोन पर कॉल की। जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह दोनों को तलाशते हुए वापस आए तो देखा कि दोनों सड़क पर पड़े हुए हैं। इन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इस घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाने पहुंचे सुरेश के बेटे अश्वनी ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं। बताया कि, उनके पिता खेती करते थे। यह भी बताया कि, वेदपाल के चार बच्चे हैं, तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 16 साल की है और छोटी आठ वर्ष की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।