सहारनपुर. थाना देवबन्द के साखन नहर पर पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के साथ—साथ क्राइम ब्रांन्च की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बदमाश को अरेस्ट किया है, जबकि दूसरा चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। बदमाश के पैर में गोली लगी है। हालांकि डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे है। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी थी। सिपाही ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। जिसकी वजह से वह बाल—बाल बच गया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहा था। इस पर आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता समेत दर्जनोंं मामले दर्ज है। बताया गया है कि ये बदमाश लूटकर भाग रहे थे। पुलिस ने इसके पास से लूट की एक पिस्टल और बाइक बरामद की है।