माना जा रहा है कि अगर महागठबंधन होता है और सहारनपुर से इमरान मसूद को टिकट नहीं मिलता है तो महागठबंधन को यह दांव भारी पड़ सकता है क्योंकि भीम आर्मी प्रमुख ने इमरान मसूद के लिए बैंटिंग करने की बात कही है। हालांकि, वह महागठबंधन के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती को बुआ कह चुके हैं लेकिन मायावती ने उनसे किनारा कर लिया है। वहीं, सीटों को लेकर भी मायावती के तेवर सख्त हैं। इतना ही नहीं वह लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही हैं। इसके बाद महागठबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब अगर चंदेशखर बसपा की तरफ से मुंह मोड़ते हैं तो इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल सकता है क्योंकि बसपा का वोट बंटने से फायदा भाजपा को होगा।