
चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव को दिया एेसा जवाब, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
नोएडा। लोकसभा 2019 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी है। वहीं ज्यादातर पार्टियों ने अपना लक्ष्य इस चुनाव में भाजपा को हराने का बना लिया है।इसमें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले सभी लोगों को एक मंच पर आने की बात कही थी।इतना ही नहीं उन्होंने एक सवाल में भाजपा को हराने का बिगुल फूंक चुके भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को भी समाजवादी पार्टी में आने पर स्वागत की बात कही।लेकिन चंद्रशेखर ने इस पर एेसा जवाब दिया है।जिससे राजनीति गलियारे में हल चल मच गर्इ है। उधर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी चंद्रशेखर के घर लौटने पर मुलाकात की थी।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने दिया ये जवाब
सपा मुखिया आैर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी में शामिल होने की बात पर भीम आर्मी संस्थपक चंद्रशेखर ने दो टूक जवाब दे दिया है।इसमें उन्होंने कहा कि हम गैर राजनीतिक संगठन है चुनाव नहीं लड़ेगे।हालांकि जेल से छूटने के बाद से ही चंद्रशेखर ने भाजपा को 2019 लोकसभा चुनाव में हराने एजेंडा सेट कर लिया है।उन्होंने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ लगातार अपना प्रदर्शन आैर जन सभा करेंगे।लेकिन किसी राजनीतिक संगठन से जुड़ेंगे। इससे पहले मायावती ने भी चंद्रशेखर से अपना कोर्इ नाता न बताते हुए उन्हें लड़ने के लिए बसपा के झड़े तले आने की बात कही थी। साथ ही अपने या बसपा से चंद्रशेखर का कोर्इ संबंध न होने की बात कही थी।
चंद्रशेखर को लेेकर अखिलेश यादव ने दिया था ये बयान
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दलों में सपा के अखिलेश यादव ने हाल ही में एक मीडिया चैनल पर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस बीच उनसे 2019 लोकसभा चुनाव में जीत आैर तैयारियों को लेकर प्रश्न पूछे गये।तो उन्होंने जवाब में कहा कि पहला लक्ष्य बीजेपी को यूपी में रोक ले गये।तो पूरे देश में बीजेपी रुक जाएगी।इसके लिए उन्होंने महागठबंधन की बात से भी इनकार नहीं किया।वहीं उन्होंने भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मुलाकात की बात कही तो इसको लेकर अखिलेश यादव ने जवाब में कहा था कि मुलाकात को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकता।लेकिन अगर कोर्इ भी महागठबंधन से जुड़ना चाहे। उसका मैं स्वागत करता हूं।इतना ही नहीं उन्होंने जवाब में आगे कहा था कि कोई भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकता है।
Updated on:
18 Sept 2018 05:12 pm
Published on:
18 Sept 2018 05:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
