देवबन्द। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर आए फैसले पर रिव्यू पिटिशन डालने को लेकर देवबंद के भाजपा नगर अध्यक्ष का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। जिसमें नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मान रहे हैं उन लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वह भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं, क्योंकि जो लोग भारत में रहकर भारत के संविधान और भारत के कानून को नहीं मानते ऐसे लोगों की भारत में रहने की कोई जरूरत नहीं है।