छह साल के लिए हुआ बाहर
भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर विजय कालड़ा, प्रवेश धवन, अनिल अरोड़ा, वरुण खन्ना, पुष्पेंद्र जैन, श्रीव्य गोड और रवि सेन समेत पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने वाले आरपी सिंह और राम केवल यादव को निष्कासित किया गया है। यह निष्कासन 6 साल के लिए किया गया है यानि अब इन लोगों को अगर दोबारा से भाजपा में आना है तो 6 वर्ष का इंतजार करना होगा।