
लूट करके भाग रहा बदमास सहारनपुर में ढेर
सहारनपुर।
किसान काे गाेली मार एक लाख रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश की सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए एक और बदमाश ढेर हो गया जबकि इसका साथी फरार हाे गया। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक सरसावा थाना क्षेत्र में किसान से लूट की खबर मिली तो सभी थानों और स्वाट टीम को अलर्ट कर दिया गया पूरे जिले में चेकिंग की जा रही थी और इसी दौरान बदमाशों से पुलिस सामना हो गया। दोनों आेर से चली गोली में एक दरोगा और एक बदमाश को गोली लगी दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां लूट के आरोपी बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दराेगा काे दिल्ली राेड स्थित मेडीग्राम हाेस्पिटल में रेफर किया गया है।
ये है घटना
बकौल पुलिस, तीतरों थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी नवाब पुत्र अमर सिंह से शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर ₹100000 लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने नवाब सिंह को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल भिजवाया और तुरंत पूरे जिले में नाकाबंदी कराते हुए चेकिंग शुरु कर दी गई। पुलिस के ही मुताबिक, थानाध्यक्ष सरसावा को सूचना मिली कि बदमाश पिलखनी के रास्ते होते हुए शहर की तरफ भागे हैं। इस सूचना को गोपनीय तरीके से फ़्लैश किया गया और घेराबंदी कर ली गई। कोतवाली मंडी अपनी टीम के साथ चिलकाना की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने देखा कि बाइक पर दाे लोग तेजी से सहारनपुर की ओर आ रहे हैं जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई इन्हाेंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। इसी दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दाेनाें काे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही बदमाश की मौत हो गई। बदमाश की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9एमएम की एक पिस्टल बरामद होने का दावा भी पुलिस ने किया है।
उप निरीक्षक सचिन शर्मा और किसान खतरे से बाहर
बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए किसान और कोतवाली मंडी के उप निरीक्षक सचिन शर्मा अब खतरे से बाहर हैं। उप निरीक्षक सचिन शर्मा के पेट में गोली लगी है जबकि किसान के हाथ को छूकर गोली निकल गई है किसान और दरोगा दोनों को ही जिला अस्पताल से दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम हॉस्पिटल में रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
झिंझाना का बताया जा रहा है बदमाश
मृतक की पहचान एहसान उर्फ सलीम पुत्र महबूब के रूप में हुई है जो शामली के झिंझाना का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इन दिनों यह उत्तराखंड के रुड़की में रह रहा था और इस पर करीब ₹25000 का इनाम भी है यह नजीर गैंग का सक्रिय सदस्य है और पुलिस का दावा है कि यह 50 से अधिक संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है जिन की सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।
Published on:
25 Mar 2018 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
