3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DGP ओपी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सराहा और दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कहा है कि काम न करने वाले पुलिसकर्मी थाने पर नहीं रहेंगे।

2 min read
Google source verification
OP singh

OP singh

बरेली। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह शुक्रवार शाम बरेली पहुँचे। डीजीपी ने पुलिस लाइन में बरेली जोन के सभी पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मौजूद सभी पुलिस अफसरों को डीजीपी ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। इस दौरान बड़े से बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की छवि में भी काफी सुधार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अच्छा काम नहीं करेगा, वो थाने और जिले में नही रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पब्लिक से अभद्रता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

एक साल बहुत अच्छा

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए पिछला एक साल काफी अच्छा रहा है। पुलिस ने क्राइम और कानून व्यवस्था पर बहुत अच्छा कंट्रोल किया है। पिछले एक साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। होली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि होली पर प्रदेश में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सिर्फ 14 जगहों पर छोटी घटनाएं हुई है। पिछले साल होली पर 59 घटनाएं हुई थी।

अपराध पर सख्त है पुलिस

ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस जहाँ जनता के लिए मित्र पुलिस की तरह काम कर रही है, वहीं अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है, जिसके चलते 1500 से ज्यादा इनामी बदमाश पकड़े गए हैं। 44 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं।

अभद्रता स्वीकार नहीं

डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा जनता से गलत व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां इस तरह की शिकायत मिल रही है, वहां पर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि शाजहाँपुर, गाजीपुर और लखनऊ में ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग सॉफ्ट स्किल्स पर भी काफी काम कर रहे हैं। पुलिस का जनता के प्रति कैसा व्यवहार रहे, इसके लिए ट्रेनिंग दे रहे है। हम धीरे-धीरे जनता का विश्वास जीत रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मॉडर्न पुलिसिंग के जितने भी आयाम हैं, उन पर हम काम कर रहे हैं।

काम नहीं तो थाना नहीं

ओपी सिंह ने बताया कि बरेली जोन की मीटिंग में दो चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। जो परफार्म नहीं करेगा, वो थाने और जिले में नहीं रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का कोई भी गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज करना पड़ेगा तो करेंगे।

नेताओं का कोई दबाव नहीं

एक सवाल के जवाब में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का पुलिस पर कोई दवाब नहीं है। पुलिस निष्पक्ष होकर काम कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वायड के निष्क्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के अपराध में कमी आने पर पहले की तरह एन्टी रोमियो स्क्वायड की जरूरत नहीं। वैसे एन्टी रोमियो स्क्वायड सभी जिलों में एक्टिव है।