
saharanpur
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर ने कॉपी करने में चाइना को भी पीछे छोड़ दिया है। दूध, दही, घी, बिजली के उपकरण, मोबिल ऑयल, मसाले, कपड़े और मोबाइल फोन के बाद अब सहारनपुर में कॉस्मेटिक उत्पाद और दवाइयां तक नकली बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किया है, जबकि 4 लोग फरार हैं। यह गिरोह फेयर एंड लवली, पोंड्स, पतंजलि और सैट वेट् समेत अन्य कई ब्रांड के नाम से नकली प्रोडक्ट बना रहा था।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को सूचना मिली थी कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड के पास एक फैक्ट्री में नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इस फैक्ट्री से बनाए जा रहे उत्पादकों को देश भर के अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है। जो एक बड़ा अपराध है। इस सूचना पर अर्पित विजयवर्गीय ने एक टीम बनाई और मौके पर छापा मारा।
इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौका देने वाला था। यहां दवाइयां और सौंदर्य प्रसाधन बनाए जा रहे थे। यह सभी नकली थे और इन्हें बड़े ब्रांड के नाम से पैक किया जा रहा था। पुलिस ने यहां से छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन तीनों ने अपने नाम रमन ठाकुर पुत्र श्री लक्ष्मी ठाकुर निवासी गांव जाहुआ थाना आजम नगर जिला कटिहार बिहार और नफीस उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लक्की गेट कोतवाली मंडी व मोहम्मद आरसलान पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लक्की गेट बताए।
जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर कई नामी कंपनियों के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इनमें पतंजलि, फेयर एंड लवली, सैट-वेट समेत कई ब्रांड हैं। इनके नाम से सामान तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक सिंगल नोजल वाली फीलिंग व सीलिंग मशीन भी हिरासत में ली है। बड़ी संख्या में यहां से उत्पाद भी बरामद हुए हैं।
Updated on:
11 Jun 2020, 11:00 PM IST
Published on:
11 Jun 2020, 10:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.