देवबन्द। मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट में बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद तीन तलाक बिल की मुख्य याचिकाकर्ता फराह फैज ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे दारुल उलूम देवबंद के फतवों पर रोक लगेगी। हम मोदी सरकार का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। लेकिन इसमें एक सुझाव और होना चाहिये कि जब तक तलाक का मामला खत्म न हो जाये, तब तक लड़का दूसरी शादी न कर सके।