सहारनपुर। शहर के बीचाे-बीच पंचायत बुलाकर युवक काे जूते मारने आैर उसके ऊपर मूत्र उडेले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लाेगाें पर एफआईआर दर्ज की है। काेतवाली नगर पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दर्ज की गई एफआईआर में प्रथम दृष्टया आराेपियाें पर गैर कानूनी ढंग से पंचायत करने, पंचायत में युवक काे जूते मारने आैर मूत्र पिलाने के आराेप हैं। अब पुलिस इन सभी आराेपाें की जांच करेगी आैर आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। मामला सामने आते ही काेतवाली नगर पुलिस काे एफआईआर दर्ज के निर्देश दिए दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आराेपी अशाेक प्रधान, कमल आैर भारत के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है।