26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / सागर रत्ना रेस्टोरेंट और साड़ी शोरूम में लगी आग

सागर रत्ना रेस्टोरेंट और साड़ी शोरूम में लगी आग

अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट और साड़ी के शाेरूम में अचानक आग लग गई। आग ली लपटों पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Jul 2020, 10:15 PM IST

fire.jpg

fire

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना के रेस्टोरेंट और शहर के बीचोबीच एक साड़ी के शोरूम में गुरुवार को आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने इन दोनों घटनाओं में लगी आग की लपटों पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के दिन इस प्रसिद्ध मंदिर में 5100 दीप जलाकर मनाई जाएगी दीपावली

अंबाला रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास सागर रत्ना रेस्टोरेंट है। गुरुवार को इसकी ऊपरी मंजिल में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें भयंकर थी जिन्हें काबू करने में दमकलकर्मियों को करीब दो घंटे का समय लगा। अभी दमकलकर्मी यहां पर आग बुझा ही रहे थे कि इसी दाैरान अचानक शहर के बीचोबीच एक साड़ी के शोरूम में आग लग गई। बॉबी के नाम के इस साड़ी के शोरूम में भी भयंकर आग लगी।

यह भी पढ़ें: अवैध शस्तर बनाने वाली फैक्ट्री पर पहुंची पुलिस तो दिखा हैरान करने वाला मंजर

इसके बाद दमकलकर्मियों की टीम दूसरी घटना पर पहुंची। बाजार में तंग गलियां होने की वजह से यहां दमकल कर्मियों की गाड़ी को पहुंचने में काफी समय लग गया। गनीमत रही कि, दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है दोनों ही घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग कैसे लगी इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।