29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WhatsApp पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू संगठन के युवाओं का गुस्‍सा उबाल पर, देखें वीडियो-

श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ गुस्‍साए युवा पहुंचे कोतवाली

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर. भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक के खिलाफ हिंदू संगठन के युवाओं ने आस्‍तीनें ने चढ़ा ली हैं। शनिवार को सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार पहुंचे युवकों ने WhatsApp पर जारी एक वीडियो में भगवान श्री राम और सीता पर टिप्पणी कर रहे युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान युवाओं ने कहा कि जिस तरह से यह युवक अभद्र टिप्पणी कर रहा है। उससे हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। ऐसे में इस युवक की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने युवकों की तहरीर लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया है कि पुलिस टिप्पणी कर रहे इस युवक का पता लगा लेगी और जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांश पंडित की ओर से दी गई तहरीर

कोतवाली सदर बाजार पुलिस को इस मामले में तहरीर सहारनपुर के रहने वाले दिव्यांश पंडित नाम के युवक ने दी है। पुलिस को तहरीर देते हुए दिव्यांश ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कोर्ट रोड पर चाय पी रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप से एक मैसेज आया जिसमें वीडियो थी। जब उन्होंने वीडियो देखी तो वह सन्न रह गए। उन्‍होंने बताया कि इस वीडियो में एक युवक भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था और इस वीडियो को देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह तुरंत सदर बाजार पहुंचे।

रामपुर के नवाबजादे की शादी में पूर्व PM समेत देश दुनिया की ये नामी हस्तियां हुईं शामिल-देखें तस्वीरें

ये युवक भी पहुंचे कोतवाली

भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने की वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े युवक कोतवाली सदर बाजार पहुंच गए। इनमें मुख्य रूप से अमित सेठी, नितिन, शरद, प्रमोद, प्रवीण, मनीष, नमन गुंबर, रमेश पंजाबी, आशु, प्रिंस रेलिया, सचिन अरोड़ा, शुभम वर्मा, गौतम सचदेवा आदि शामिल हैं।