मामला जनवरी-2018 का है, जब मौहम्मद अली नाम के एक व्यक्ति ने कैराना से विधायक चौधरी नाहिद हसन समेत 9 लोगों के खिलाफ जमीन के बैनामें में 80 लाख 87 हजार की धोखाधडी किए जाने का आराेप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में सपा विधायक ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। न्यायालय ने जमानत अर्जी काे खारिज कर दिया था। यह अर्जी खारिज हाेने के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।