28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / गणतंत्र दिवस पर गाेल्ड मेडल से सम्मानित हाेंगे सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी

गणतंत्र दिवस पर गाेल्ड मेडल से सम्मानित हाेंगे सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी

Highlights विपरीत परिस्थितियों को भी माहौल को अनुकूल बनाए रखा बेहतर कानून व्यवस्था प्रबंधन के लिए किया गया है चयन काेतवाली सदर बाजार पंकज पंत भी किए जाएंगे सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Jan 2020, 4:55 PM IST

ssp_dinesh_kumar.jpg

SSP Saharanpur

सहारनपुर। 2009 बैच के आईपीएस IPS officer और सहारनपुर के पुलिस कप्तान दिनेश कुमार ( पी ) Dinesh kumar को गणतंत्र दिवस Republick Day
पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और विपरीत परिस्थितियों में भी जिले का माहौल ना बिगड़ने देने के लिए दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur DM काे बेस्ट चुनाव प्रबंधन अवार्ड राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हाेंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने दिनेश कुमार को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। अब गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को दिनेश कुमार ( पी ) को इस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। अपने इस सम्मान पर सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी का यही कहना है कि यह उनकी नहीं बल्कि उनकी पूरी जिले की टीम की मेहनत है और टीम वर्क से ही वह सहारनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी काे लेकर जिलाधिकारी ने बुलाई मीटिंग, मदरसा संचालकों काे निर्देश

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर को भी मिलेगा प्लैटिनम मेडल
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी के साथ-साथ सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार के इंचार्ज पंकज पंत को भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा, उन्हें प्लैटिनम मेडल से नवाजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय से जो प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की सूची जारी हुई है उसमें सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ( IPS Officer ) समेत सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार के इंस्पेक्टर पंकज पंत और दो पुलिसकर्मी विपिन कौशिक और कुणाल मलिक के नाम शामिल हैं।

सहारनपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के चार-चार पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है। कोतवाली सदर बाजार के इंस्पेक्टर पंकज पंत ने कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया है और इसी के सापेक्ष उन्हें अब प्लैटिनम अवार्ड से नवाजा जा रहा है।

जानिए कौन हैं सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी
सहारनपुर के पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर से पढ़ाई की है और उनके पिता भी किसान हैं। सहारनपुर के पुलिस कप्तान दिनेश कुमार पी को अपने किसान होने पर गर्व है और उनका कहना है कि सिविल सर्विस में अपनी सेवाएं पूरे करने के बाद वह एक बार फिर से खेती किसानी करना चाहेंगे।