13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Attack में शहीद हुए अमर जवानों की फाेटाे वाली सैकड़ाें फिट लंबी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

सहारनपुर का नंदी ग्रुप लाया है कावड़ हरिद्वार से सैकड़ों फिट लंबी कावड़ पहुंची सहारनपुर कावड़ को देखने के लिए उमड़ पड़ा शहर Pulwama Attack की याद दिलाती है यह कांवड़ कांवड़ में लगे अमर शहीदाें काे सैल्यूट करने के उठे हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 30 Jul 2019, 12:52 AM IST

patrika news

kanwar yatra 2019

सहारनपुर। देवभूमि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के मन मे देश के प्रति कितना प्रेम है इसकी बानगी तो आपने कांवड़ियों के हाथों में लहरातें तिरंगे से ही देख ली होगी।

मंगलवार आज दाेपहर 2 बजकर 50 मिनट से शुरु हाे जाएगा जलाभिषेक, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

अब हम आपको एक ऐसी कावड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुलवामा हमले ( pulwama attack) की याद दिलाती है। हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के नंदी ग्रुप की पुलवामा हमले की याद दिलाने वाली उस कांवड़ की जिसकी लंबाई सैकड़ों फिट है।

कांवड़ मेला 2019 का काउंटडाउन शुरू अब बढ़ने लगी डाक कावड़ की रफ्तार

सोमवार शाम को जब यह कांवड़ Smart city सहारनपुर के घंटाघर चाैक पर पहुंची तो शहर के लाेगाें ने इस कांवड़ का इस तरह से अभिवादन किया मानाें उनके हाथ इन कांवड़ियों को सैल्यूट करने के लिए उठे हाें।

इस शिविर से नहीं निकलता कचरा, देशभर के कांवड़ शिविराें के लिए नजीर बना सहारनपुर का ये शिविर

सैकड़ों फिट लंबी इस कांवड़ में पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के अमर जवानों की फोटो लगी हुई थी और उनके नाम लिखे हुए थे। इस कांवड़ ने एक बार फिर पुलवामा हमले की दिल दहला देने वाली तस्वीरों को याद दिला दिया और उन अमर शहीदों की फोटो भी आंखों के सामने आ गई जो इस हमले में शहीद हुए थे। शहर के लोगों को जब पता चला कि घंटाघर चाैक पर पुलवामा हमले के शहीदों की कावड़ पहुंची है तो मानो पूरा शहर घंटाघर की ओर चल पड़ा।

देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके सहारनपुर के कांवड़ शिवराें तक में घनघनाहट

पुलिस प्रशासन ने भी इस कांवड़ के लिए विशेष इंतजाम किए। कांवड़ काे शिवालय तक ले जाने के लिए भी पूरी तैयारी की गई है। देर रात में इस कांवड़ काे शिवालय तक ले जाया जाएगा और कल इस कावड़ काे देखने के लिए शिवालय के पास ही रखा जाएगा ताकि श्रद्धालु दिनभर इस कावड़ काे देख सकें। बच्चे और देश के नागरिक उन चेहराें काे याद कर सकें जिन्हाेंने पुलवामा हमले में अपनी जान गंवाई थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..