13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदरसा शिक्षक की हवस का शिकार हुए छात्र ने सबके सामने दिखाए अपने जख्म, शिक्षक गिरफ्तार

तलबा ने जब परिजनों को आप बीती बताई तो मदरसे में ही शिक्षक ने उसकी बेल्ट से जमकर पिटाई की

2 min read
Google source verification
saharanpur news

सहारनपुर में मदरसा शिक्षक ने तलबा का बुरी तरह से पीटा

सहारनपुर।

सहारनपुर के एक मदरसा शिक्षक पर मदरसे में ही पढ़ने वाले 10 साल के तलबा के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आप बीती सुनाई और अपने जख्म दिखाए तो पुलिस भी इस तलबा के जख्म देखकर हैरान रह गई। सबके सामने अपने जख्म दिखाते हुए तलबा ने पुलिस को बताया कि यह जख्म मदरसा शिक्षक ने ही उसे दिए हैं। दरअसल तलबा ने मदरसा शिक्षक की इस करतूत के बारे में अपने घर बता दिया था और इससे गुस्साए मदरसा शिक्षक ने छात्र को बेहरमी से पीटा था। इसी पिटाई के जख्म अपनी पीठ पर दिखाते हुए तलबा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित छात्र की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।


यह है पूरा मामला

यह घटना चिलकाना थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे का साथ घटी। हम इस बच्चे की पहचान नहीं खोल रहे लेकिन आपको यह जरूर बताते हैं कि बच्चे के ही मुताबिक आरोपी मदरसा शिक्षक ने कई बार उसके साथ कुकर्म किया। जब यह बच्चा उत्पीड़न और दर्द सहन नहीं कर पाया तो इसने पूरी घटना अपने परिवार वालों को बता दी। बच्चे के परिवार वालों ने भी कोई पुलिस कार्यवाही ना करते हुए शिकायत मदरसे के शिक्षक से ही कर दी। इससे आरोपी शिक्षक और चिढ़ गया और छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद जब पीड़ित छात्र ने अपने जख्म परिवार वालों को दिखाए तो वह छात्र को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जब छात्र की कमर पर पिटाई के निशान देखे तो खुद पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल इस शिक्षक ने बड़ी क्रूरता से इस बच्चे को पीटा था। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को इस पूरी घटना की तहरीर दी। तहरीर में बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले मदरसे के शिक्षक ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। इस घटना को उसने मदरसे की छत पर जाकर अंजाम दिया। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


आरोपी शिक्षक के समर्थकों ने थाने में ही बनाया तहरीर वापस लेने का दबाव

आरोपी मदरसा शिक्षक के समर्थकों ने पीड़ित छात्र के परिजनों पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। बताया जाता है कि जब यह बात पता चला कि पीड़ित छात्रा के परिजन इस पूरी घटना की तहरीर देने के लिए पुलिस थाने पहुंचे हैं तभी मदरसा शिक्षक के कुछ समर्थक थाने आ गए और छात्र के परिजनों को तहरीर ना देने की बात कहते हुए उनपर दबाव बनाने लगे। जब पीड़ित छात्र के परिजनों ने तहरीर जरूर देने की बात कही तो मदरसा शिक्षक के समर्थकों ने इस परिवार को दबाने का और डराने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक यह मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच चुका था और पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराते हुए आरोपी मदरसा शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चिलकाना थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक आरोपी मदरसा शिक्षक कारी असजद को को गिरफ्तार कर लिया गया है।