देवबन्द. दिल्ली के प्रेमनगर की मस्जिद में पुलिसकर्मियों द्वारा अजान देने से मना करने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना की जहां सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, वायरल हो रही पोस्ट पर देवबन्दी आलिम मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि जो विडीयो दिख रही है। उसमें मस्जिद के पास में दो पुलिसकर्मी मस्जिद में अजान देने के लिए मना करते दिख रहे हैं, जब वहा के किसी व्यक्ति ने वहां के SHO से मालूम किया तो उन्होंने बताया की यह एलजी का आदेश है। मुफ्ती असद ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार या एलजी की तरफ से या केन्द्र सरकार की तरफ से ऐसे कोई ब्यान जारी नहीं किए गए हैं कि मस्जिद के अन्दर अजान न दी जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया पर जो पोस्ट वायरल की जा रही है। अगर यह सच है तो वहां के SHO से मांग की जाए कि आप इस तरह की हरकतें क्यों कर रहे हैं। दिल्ली और केन्द्र सरकार को चाहिए कि ऐसी हरकत करने वाले पुलिसक्रमियों पर लगाम लगाएं।